Loading...

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बाढ़ शरणालय स्थल में बनी रसोईघर का किया अवलोकन

Gargachary Times 2 September 2025, 20:55 85 views
Mathura
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बाढ़ शरणालय स्थल में बनी रसोईघर का किया अवलोकन
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जयसिंहपुरा स्थित विश्व मानव रूहानी केंद्र में स्थापित शेल्टर होम / बाढ़ शरणालय स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन खिलाया। जिलाधिकारी ने स्वयं सभी को खाना परोसा। जिलाधिकारी ने खाने की गुणवत्ता को चेक किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसी प्रकार खाने की गुणवत्ता को बरकरार रखें। उन्होंने कहा कि सभी की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, किसी को भी शेल्टर होम / बाढ़ शरणालय स्थल में परेशानी नहीं होनी चाहिए। मच्छरों से बचाव हेतु मच्छरदारी का प्रयोग करे। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से वार्ता की तथा उनकी सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शेल्टर होम / बाढ़ शरणालय स्थल में बनी रसोईघर का अवलोकन किया, वहां पर बन रही रोटियों को देखा। जिलाधिकारी ने शेल्टर होम / बाढ़ शरणालय स्थल में उपलब्ध पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, मेडिकल टीम, विद्युत आपूर्ति आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी कमरों में लाइट एवं पंखे अवश्य लगाए। मेडिकल टीम हेल्थ चेकअप करती रहे तथा केंद्रों पर एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध रहे। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने परिसर में निरंतर साफ-सफाई तथा एंटी लार्वा छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए तथा पशुओं के भोजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन आपके साथ है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों के क्षतिग्रत मकानों एवं फसलों का सर्वे किया जा रहा है। सभी को मुआवजा दिया जाएगा। प्रशासन सभी की मदद हेतु तत्पर है। अधिकारियों द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी को निर्देशित किया गया है कि प्राथमिकता के आधार पर बाढ़ प्रभावित परिवारों एवं पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। सभी को पर्याप्त राशन उपलब्ध कराया जाएगा। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी तथा संबंधित तहसीलदार उपस्थित रहे।
Follow Samachar24