आगरा एत्मादपुर तहसील के अहारन ग्राम पंचायत के कटका गांव में भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, टला बड़ा हादसा बाल-बाल बचा परिवार
Gargachary Times
23 July 2026, 20:14
45 views
Agra
आगरा एत्मादपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहारन के अंतर्गत आने वाले गांव कटका में बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया।पीड़ित महिला मीना देवी पत्नी मानिकचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका मकान कच्चा था। लगातार हो रही बारिश के कारण दीवारों और छत की मिट्टी कमजोर हो चुकी थी। रात को करीब 9:30 बजे अचानक तेज आवाज के साथ पूरा मकान ढह गया।अचानक हुए इस हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि, समय रहते परिवार के लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।मकान गिरने के कारण घर में रखा घरेलू सामान, अनाज और जरूरत का अन्य सामान पूरी तरह मलबे में दबकर नष्ट हो गया है। अचानक सिर से छत छिन जाने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। परिवार ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि स्थिति का संज्ञान लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द उचित सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाए।