Loading...

गांधी स्मृति पहुंचे राहुल-प्रियंका, विपक्षी नेता भी साथ, कहा- जिन छात्रों को खोया, उन्हें याद करेंगे

Gargachary Times 23 July 2026, 20:18 51 views
Delhi
गांधी स्मृति पहुंचे राहुल-प्रियंका, विपक्षी नेता भी साथ, कहा- जिन छात्रों को खोया, उन्हें याद करेंगे
पेपरलीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका समेत विपक्ष के नेताओं ने गुरुवार शाम को उनके घर से गांधी स्मृति तक मार्च निकाल रहे हैं। उनके साथ शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी), टीएमसी, जेएमएम, आरजेडी, लेफ्ट, समाजवादी पार्टी और आईयूएमएल के नेता भी शामिल हैं। इस मार्च के पहले उनके घर पर विपक्षी सांसदों ने बैठक की थी। इसके बाद सभी प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी और विपक्षी सांसद बस से 30 जनवरी मार्ग यानी के लिए रवाना हुए। इस मार्च के शुरू होने से पहले पुलिस ने तैयारी कर रखी थी। जगह-जगह बसें और बैरिकेड लगा रखे थे। जैसे मार्च शुरू हुआ, उनका रास्ता रोक दिया गया। हालांकि करीब 10 मिनट बाद रास्ता खोल दिया गया। इससे पहले 21 जुलाई को मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस नेताओं ने पीएम हाउस तक मार्च किया था और वहां धरने पर बैठ गए थे। यह मार्च भी बेहद सीक्रेट रखा गया था।
Follow Samachar24