ईरान का मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी बेस पर हमला, जॉर्डन में THAAD डिफेंस सिस्टम तबाह
Gargachary Times
23 July 2026, 20:23
44 views
International
ईरान ने गुरुवार को जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल जवाबी हमले किए। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि जॉर्डन में तैनात अमेरिकी THAAD (टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस) एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है।
इसके अलावा कुवैत में अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन के ऑपरेशन बेस पर भी हमला किया गया। इससे पहले अमेरिका ने बुधवार को लगातार 12वीं रात ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर ने बताया कि इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर यमन के हूती विद्रोहियों ने जहाजों पर फिर हमला किया तो अमेरिका, ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हूती विद्रोहियों ने फिर से जहाजों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बुधवार रात सऊदी अरब के दो जहाजों पर हमला किया। अगर वे दोबारा ऐसा करते हैं तो अमेरिका इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराएगा, क्योंकि वह ईरान के इशारे पर काम करने वाला संगठन है।"
ट्रम्प ने कहा कि अगर ऐसे हमले दोबारा हुए तो ईरान और हूती, दोनों को कड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।