Loading...

रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने की रक्तदान करने की अपील

Gargachary Times 24 July 2026, 20:31 57 views
Mathura
रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने की रक्तदान करने की अपील
राया , ( अमित अग्रवाल ) श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में रक्तदाता फाउंडेशन के सहयोग से कस्वा राया के रामलीला मैदान में 29 जुलाई को लग रहे रक्तदान शिविर में कमेटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगो से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक पाराशर ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नही है रक्तदान से किसी जरूरतमंद का अनमोल जीवन बचाया जा सकता है। ऐसे कार्यक्रमो में हमको बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। ब्रजवासी चेरिटेबल ब्लड सेंटर मथुरा के प्रभारी शुभम अग्रवाल ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान एक से अधिक मरीजो की जान बचाने में सहायक होता है। उदाहरण के लिये प्लेट्स डेंगू या कैंसर मरीजो के लिये उपयोगी होता है। इसलिए रक्तदान कई परिवारों की उमीद की किरण बन सकता है। इस अबसर पर नरेश रावत रविकांत निक्की छोटू रवि मनीष आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24