रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के दौरान किया गिरफ्तार
Gargachary Times
3 September 2025, 21:26
291 views
Firozabad
उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । आज दिनांक 03-09-2025 को थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी तथा अभियुक्त सुमित दिवाकर की तलाश की जा रही थी । इसी क्रम में मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियुक्त सुमित दिवाकर फरार होने की फिराक में है, जो नगला बरी चौराहे के पास देखा गया है । सूचना पर तत्काल थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा फतेहाबाद रोड नगला बरी चौराहे पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । चैकिंग के दौरान सामने से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया । पुलिस टीम को देखकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछाकर घेराबंदी की गयी । खुद को घिरता हुआ देखकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में संदिग्ध व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया । घायल व्यक्ति की पहचान सुमित दिवाकर पुत्र अनिल दिवाकर निवासी गली नं0-05 प्रेमनगर डाक बंगला थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद के रुप में हुई है जोकि थाना रसूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 392/2025 का वांछित अभियुक्त है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 03 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं । घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।