Loading...

पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी मोहित सिंह गिरफ्तार, खैरगढ़ पुलिस की कार्रवाई

Gargachary Times 24 July 2026, 20:38 43 views
Firozabad
पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी मोहित सिंह गिरफ्तार, खैरगढ़ पुलिस की कार्रवाई
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना खैरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहित सिंह पुत्र बीपी सिंह उर्फ राजू, निवासी गांव कनवारा, थाना खैरगढ़ को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी थाना खैरगढ़ में दर्ज मु0अ0सं0 168/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 75, 76, 352, 351(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 तथा आईटी एक्ट की धारा 67ए/67बी के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक परविंदर सिंह, कांस्टेबल अनुज पौनिया एवं कांस्टेबल प्रभाकर दुबे की टीम ने अंजाम दिया।
Follow Samachar24