Loading...

3 साल से लापता लाखन का सूखे कुएँ में मिला कंकाल

Gargachary Times 25 July 2026, 19:27 41 views
Mathura
3 साल से लापता लाखन का सूखे कुएँ में मिला कंकाल
नारायण सिंह, गर्गाचार्य टाइम्स मथुरा मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। 3 साल से गायब लाखन का नर-कंकाल उसी के अपने कुएँ से मिला है। और इस खूनी खेल का पर्दाफाश किसी पुलिस जांच में नहीं, बल्कि कातिल के ही भतीजे ने किया है यह माजरा है मथुरा के बजाना पुल के पास का यहां 27 साल का लाखन तीन साल पहले मामूली पारिवारिक कहासुनी के बाद संदिग्ध हालातों में गायब हो गया था। पुलिस में शिकायत दर्ज हुई, परिवार वाले दर-दर भटके लेकिन लाखन का कोई सुराग नहीं मिला इसी बीच दो दिन पहले गाँव के ही टीकम खान का भतीजा लाखन के घर पहुंचा और उसने बताया कि उसी के चाचा टीकम खान ने लाखन की हत्या कर उसके शव को तुम्हारे कुएं में फेंक दिया है इस घटना सूचना परिजनों ने फ़ौरन हाईवे थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में जब सूखे कुएँ में तलाश शुरू हुई तो सोनू का दावा सच साबित हुआ और कुएँ से तीन साल पुराना एक नर-कंकाल निकला कंकाल के साथ लिपटे कपड़े, गले में पड़ी कंठी और जेब से मिला मोबाइल चार्जर देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का कलेजा फट पड़ा जिस बेटे को वे ज़िंदा ढूंढ रहे थे,उसकी हड्डियाँ उनके अपने ही कुएँ में सड़ रही थीं मृतक के पिता चचेरे भाई ने लाखन की हत्या का आरोप टीकम खान और गांव के एक व्यक्ति पर लगाया है एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। कुएँ से नर-कंकाल बरामद हुआ है। शव की वैज्ञानिक पुष्टि और परिजनों से मिलान के लिए DNA टेस्ट कराया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Follow Samachar24