गिर्राज महाराज की नगरी में उमड़ रहा भक्ति और श्रद्धा का सैलाब
Gargachary Times
25 July 2026, 19:29
42 views
Dharam
गोवर्धन -राजकीय गुरु पूर्णिमा मेले के प्रारंभ होते हैं गिर्राज महाराज की नगरी भक्ति के रंग में रंगना शुरू हो गई है। चारों तरफ गिर्राज महाराज की जय के जयकारों वातावरण गुंजायमान हो रहा है। शाम ढलते ही दानघाटी मंदिर मुकुट मुखारविंद मंदिर हर गोकुल मंदिर जतीपुरा मुकुट मुखारविंद मंदिर जगमगाती रंग बिरंगी लाइटों से झिलमिलाने लगते हैं। यह मनोहारी छटा भक्त श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर रही है। देवशयनी एकादशी से प्रारंभ यह महापर्व भक्ति श्रद्धा और सनातन संस्कृति का अनूठा संगम बनेगा। राधे राधे और गिर्राज महाराज की जयकारों के साथ पूरा सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग गूंज रहा है। 21 किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। गोवर्धन दानघाटी मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालु पहले बड़ी परिक्रमा प्रारंभ कर रहे हैं जहां दंडवत प्रणाम कर आगे प्रस्थान करते हैं। परिक्रमा में जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष द्वारा सजाए गए हैं जगह-जगह भंडारे की प्रसादी चल रही है कहीं ठंडीआई कहीं लस्सी तो कहीं रूह अफजा का शरबत बंट रहा है तो कहीं शीतल जल की प्याऊ श्रद्धालुओं की प्यास बुझा रही है भक्त श्रद्धालु परिक्रमा के साथ-साथ दंडवत परिक्रमा भी लगा रहे हैं तो वही दूधिया रोशनी में नहाए पौराणिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। राधा कुंड परिक्रमा मार्ग में स्थित कुसुम सरोवर सांयकाल के समय अपनी भव्यता के साथ लेजर लाइट शो प्रस्तुत कर रहा है रंगीन फब्बारे चल रहे हैं आकर्षक नाजारा देखने लायक होता है। प्रशासन भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों के साथ पूरे सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग की निगरानी की जा रही है।प्रशासन को उम्मीदें हैं कि आने वाले समय में गुरु पूर्णिमा मेले में और अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना है इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है।