Loading...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिट हॉस्टल में की जन-सुनवाई

Gargachary Times 25 July 2026, 19:35 56 views
Mainpuri
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिट हॉस्टल में की जन-सुनवाई
मैनपुरी - पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में जन-शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। उन्होने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं इसलिए शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाये। उन्होने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा को राजस्व, पुलिस विभाग गंभीरता से ले, मौके पर जाकर तत्काल अनाधिकृत कब्जा हटवाये जायें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ग्रामीण में कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ पाने से वंचित न रहे, दिव्यांग, आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र समय से जारी हों, प्रमाण पत्र समय से जारी न होने के कारण कुछ लोगों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए असुविधा का सामना करना पड़ता है, संबंधित अधिकारी रुचि लेकर समय से आय, जाति, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करायें। उन्होने कहा कि शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक साफ-सफाई, कूड़ा उठान की समुचित व्यवस्था रहे, वर्षा के कारण कहीं भी जल-भराव की स्थिति उत्पन्न न हो, सुनिश्चित किया जाये। उन्होने अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय, जिला पंचायत राज अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करें, नालियों की नियमित सफाई हो, नियमित रूप से एंटीलार्वा, फॉगिंग का छिड़काव कराया जाये। जन-सुनवाई के दौरान ग्राम चिकनी नि. जितेन्द्र सिंह ने पट्टाशुदा भूमि पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, ग्राम शिवसिंहपुर नि. रामऔतार सिंह ने भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किये जाने, ग्राम सुरजनपुर नि. विमला देवी ने गाटा संख्या-1160, 1138, 1327, 1789 पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को खाली कराने, नवाटेढ़ा नि. शकुन्तला देवी ने अवैध कब्जे को खाली कराकर दखल दिलाये जाने, ग्राम कुंजी नि. सत्येन्द्र सिंह ने भूमि की पैमाइश कराये जानेे की शिकायत, मॉग अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर श्याम प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह, विद्युत विभाग से लालू जादौन के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24