Loading...

श्रधांलुओं की सुरक्षा के लिये बनाये गये पुलिस बूथ खाली पुलिसकर्मी दिखे नदारद

Gargachary Times 25 July 2026, 19:38 37 views
Mathura
श्रधांलुओं की सुरक्षा के लिये बनाये गये पुलिस बूथ खाली पुलिसकर्मी दिखे नदारद
गोवर्धन में चल रहे गुरु पूर्णिमा के महा पर्व पर बाहर से भी पुलिस फोर्स लगाया गया है। जिनकी ड्यूटी गोवर्धन क्षेत्र में जगह-जगह लगाई गई है। इस बार पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए टेंट भी बनाए गए हैं जहां वह बैठकर अपनी ड्यूटी मुस्तादी से कर सके।लेकिन कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो अपनी ड्यूटी करने से ज्यादा इधर-उधर घूमने में ज्यादा मस्त रहते हैं मोबाइल चलाते रहते हैं। ऐसा ही नजारा गोवर्धन के हाथी दरवाजा पर देखने को मिला जहां पुलिसकर्मियों के लिए बनाया गया टेंट खाली देखने को मिला। वही नगर पंचायत के पास बनाया गया पुलिस बूथ भी एकदम खाली पड़ा हुआ मिला जिसमें बच्चे बैठे हुए थे। नगर पंचायत के अंदर बने वॉच टावर पर भी कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया। मेला शुरू हुए 2 दिन हो चुके हैं जब अभी यह हाल है तो आगे व्यवस्थाएं कैसी रहेगी। जब पुलिसकर्मी इस मानसिकता के साथ ड्यूटी करेंगे और अपने पॉइंट से नदारद रहेंगे इधर-उधर घूमते हुए मौज मस्ती करते रहेंगे। वो भी रात के समय जब श्रद्धालुओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण हो जाती है तो श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह तो खड़ा ही होगा।
Follow Samachar24