जिलाअधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आईजी आरएस एवं हेल्पलाइन संदर्भो के निस्तारण के सम्बंध में बैठक का आयोजन
Gargachary Times
3 September 2025, 21:27
135 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आईजीआरएस एवं हेल्पलाइन संदर्भों के निस्तारण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी सभी उप जिलाधिकारियों के साथ-साथ ही सभी डीसीयो ने प्रतिभाग किया, जिलाधिकारी ने उपस्थित डीसीयों से आईजीआरएस संदर्भों के संबंध में जानकारी चाही, परंतु किसी भी विभाग का डीसी संतुलित एवं सही उत्तर नहीं दे पाया, जिला अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी संबंधितों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशील बने जनता के प्रति जवाबदेयी हमारी जिम्मेदारी है और हमारा कर्तव्य भी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस के मामलों का निस्तारण करते समय सभी संबंधित फील्ड विजिट अवश्य करें, जब तक समस्या का समाधान न हो जाए और शिकायतकर्ता संतुष्ट न हो जाए उस पर कार्य करते रहें, जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी प्रकरण में शिकायतकर्ता असंतुष्ट नजर आ रहे है वहां पर यह अक्सर देखा जाता है कि स्वीकृतकर्ता अधिकारी में पर्यवेक्षण अधिकारी की आख्या के आधार पर ही अपनी स्वीकृति दे देते हैं, जबकि स्वीकृतकर्ता अधिकारी को स्वयं विजिट कर मामले को गंभीरता से छानबीन कर उसके प्रत्येक पहलुओं पर विचार करना चाहिए और स्वयं शिकायतकर्ता से बात कर उसकी संतुष्टि का आधार तैयार करना चाहिए, जबकि अक्सर यह देखा जा रहा है कि स्वीकृतकर्ता अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां को निर्वहन, तत्परता और ईमानदारी के साथ नहीं कर रहे हैं, जिलाधिकारी ने विद्युत, बेसिक शिक्षा, पी डब्ल्यू डी, आईसीडीएस के असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं से टेलिफोनिक वार्ता की और उनके असंतुष्ट होने के कारणो को जाना जहां पर उनकी वार्ता को सुनकर यह प्रतीत हुआ कि उनके मामले को गंभीरता से न ही समझा गया और न ही इनके निस्तारण में गंभीरता दिखाई गई, केवल नीचे के अधिकारियों के रिपोर्ट के आधार पर शिकायतकर्ता का निस्तारण किया गया, *जिलाधिकारी ने कहा कि अगर इस तरह के मामले पुनः देखने में आए तो स्वीकृतकर्ता अधिकारी पर गंभीरात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिलाधिकारी ने आगे कहा कि आइजीआरएस सेल में प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आईजीआरएस से संबंधित संदर्भों के निस्तारण हेतु डीसी के साथ अधिकारियों की टीम इन संदर्भों का निस्तारण करेगी, इसलिए सभी विभाग प्राथमिकता के तौर पर अपने संदर्भों का निस्तारण करेंगे, यह शासन की प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए, इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक संगीता गौतम, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, सभी उप जिलाधिकारी व जनपद स्तरीय अधिकारी एवं डीसी आदि उपस्थित रहे।