Loading...

आबकारी विभाग का निरीक्षण अभियान जारी, शराब दुकानों पर साफ-सफाई व नियमों के पालन के दिए निर्देश

Gargachary Times 25 July 2026, 20:14 48 views
Firozabad
आबकारी विभाग का निरीक्षण अभियान जारी, शराब दुकानों पर साफ-सफाई व नियमों के पालन के दिए निर्देश
फिरोजाबाद: आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शनिवार को आबकारी विभाग ने जनपद में शराब दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद ने टीम के साथ देशी मदिरा एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों और कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, दुकान के बाहर शराब का सेवन नहीं होने देने तथा उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और सभी अभिलेख अद्यतन रखने पर भी जोर दिया गया। आबकारी विभाग ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने, पॉस (POS) मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री दर्ज करने, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24