मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित किये जा रहे निर्माणधीन दिव्यांग पार्क का किया औचक निरीक्षण
Gargachary Times
3 September 2025, 21:29
126 views
Lucknow
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित किये जा रहे निर्माणधीन दिव्यांग पार्क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर सिविल कार्य होते हुए पाया गया। उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणधीन कार्य में गुणवत्ता व मानक का विशेष ध्यान रखते हुए, सम्पूर्ण सिविल कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि दिव्यांग पार्क का सिविल कार्य 70% पूर्ण करा लिया गया है।
उक्त के पश्चात उन्होंने संपूर्ण पार्क परिसर के निर्माणधीन किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता को परखा साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणधीन कार्यो को 24×7 मेनपावर की संख्या में बढ़ोतरी कराते हुए अक्टूबर माह 2025 तक सम्पूर्ण सिविल कार्य पूर्ण करा लिया जाए। फिनिशिंग कार्य अच्छे से कराया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाई मास्ट लाइट, पोलार्ड लाइट व म्यूजिक साउंड के कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार सहित सबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।