Loading...

जब से भाजपा सरकार में आयी है उसने शिक्षा को चौपट कर दिया है: अखिलेश यादव

Gargachary Times 27 July 2026, 19:31 36 views
Delhi
जब से भाजपा सरकार में आयी है उसने शिक्षा को चौपट कर दिया है: अखिलेश यादव
दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जब से सरकार में आयी है उसने शिक्षा को चौपट कर दिया है। विश्वविद्यालयों, शिक्षा और परीक्षाओं का संघर्ष बहुत बड़ा है। भाजपा सरकार ने पूरी व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा शिक्षा में अपने अन्दर ग्राउंड और अनरजिस्टर्ड लोगों को बैठा रही है। सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा और शिक्षण संस्थाओं को बचाने के लिए विपक्ष एकजुट है। एक है। नीट पेपर लीक के आंदोलन की सफलता के लिए नौजवानों को और उनके मनोबल को बधाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर रही है। बिहार में कई छात्रों को जेल भेज दिया। सोशल मीडिया पर लिखने पर सरकार जेल भेज रही है। छात्रों को परेशान किया जा रहा है। बिहार में पुलिस ने एके 47 का प्रयोग किया। सरकार नौजवानों की चेतना को चुनौती न दे। भाजपा शिक्षा और नौजवान विरोधी है। भाजपा के एजेंडे में नौकरी, रोजगार नहीं है। नीट परीक्षा लीक होने के बाद जिन बच्चों की जान गयी, सरकार ने उन परिवारों की क्या मदद की। अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी पीडीए के साथ सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए संघर्ष जारी रखेगी। संविधान के तहत हक और सम्मान दिलाने के लिए काम करती रहेगी। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराया है। हम लोग पीडीए के साथ सामाजिक न्याय के स्थापना की बात करते रहेंगे।
Follow Samachar24