उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा 2025 के दृष्टिगत मंडलायुक्त व पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Gargachary Times
3 September 2025, 21:30
124 views
Lucknow
उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा 2025 के दृष्टिगत मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब व पुलिस कमिश्नर श्री अमरेंद्र कुमार सेंगर की अध्यक्षता में उक्त परीक्षा को पारदर्शी,सुचारू एवं सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर आयुक्त कक्ष कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोग द्वारा जारी की गई प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा को सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने कहा की सभी केंद्र व्यवस्थापक गहनता के साथ आयोग द्वारा जारी गाइडलाइंस का अध्यन करना सुनिश्चित कर ले। सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियो रिकार्डिंग/कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग अच्छे से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर लाइट, पंखे, पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था को सुनिश्चित करा लिया जाए। सभी कमरों में व्यापक प्रकाश की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। यदि कोई कमी है तो तत्काल उसे पूरा किया जाए। बैठक में मंडलायुक्त द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बारिश के मौसम के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र कैंपस में पर्याप्त व्यवस्थाएं, साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया जाए। जिन केंद्रों में जलभराव की संभावना है उनको चिन्हित करते हुए नगर निगम की टीमों की तैनाती कराना सुनिश्चित किया जाए। ताकि अभ्यार्थियों को कोई असुविधा न हो।
उक्त के पश्चात संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है, जनपद में 91 केन्द्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 2 दिन और 4 पालियों में आहूत की जाएगी। दिनाक 06-09-2025 शनिवार एवं 07-09-2025 रविवार को प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक होगी। मंडलायुक्त द्वारा बताया गया की पेपर परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा पुलिस अभीरक्षा में पहुंचाएं जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनपद लखनऊ में 1,26,912 परीक्षार्थी भाग ले रहे है। उन्होंने बताया की सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना समयबद्ध रूप में करा लिया गया है। साथ ही निर्देश दिया की प्रत्येक केंद्र में परीक्षार्थी के मोबाइल आदि जमा कराने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
बैठक जिलाधिकारी द्वारा रेलवे को निर्देशित किया गया कि स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में पब्लिक टॉयलेट एवं पेयजल की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क की व्यवस्था और रोडवेज के जो भी बस अड्डे है उन सब पर स्थानीय अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा हेल्पडेस्क की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया गया है। हेल्पडेस्क में सिविल डिफेंस तथा रोडवेज/जी आर पी/आर पी एफ के प्रतिनिधि व जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि तैनात रहेगे। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि हेल्प डेस्क में परीक्षा के उपरांत अलग अलग जनपदों को जाने वाली ट्रेनों को समय सारणी, परीक्षा केंद्रो की लोकेशन संबंधित जानकारी व आस पास के रेनबसेरो की लोकेशन के बारे में जानकारी उपलब्ध रहेगी।
मंडलायुक्त ने नगर निगम को निर्देशित किया कि रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के आस पास के जितने भी रैनबसेरे है उनमें सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए उनकी सूची संबंधित बस अड्डे/रेलवे स्टेशन की हेल्पडेस्क को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। उक्त के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर मोबाइल शौचालय और पानी के टैंकरों कि व्यवस्था को भी सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही आर०एम रोडवेज को निर्देशित किया गया कि सभी बस अड्डों पर स्थापित हेल्पडेस्क में पीए सिस्टम के माध्यम से भी परीक्षा उपरांत बसों के आवागमन की रूटवार जानकारी का एनाउंसमेंट निरंतर कराना सुनिश्चित किया जाए तथा आवागमन के अनुसार रूटवार अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था को भी सुनिश्चित कराया जाए। परीक्षार्थियों के वापसी के समय सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के बस अड्डों पर उपस्थित रहकर परीक्षार्थियों का सुगमतापूर्वक प्रस्थान सुनिश्चित कराएंगे। चारबाग रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस सहित मेडिकल कैंप की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराया जाए।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री अमरेंद्र कुमार सेंगर, जिलाधिकारी श्री विशाख जी, अपर आयुक्त प्रशासन श्री राधेश्याम, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, रेलवे, आरएम रोडवेज, नगर निगम, सिविल डिफेंस व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।