Loading...

मुख्यमंत्री ने विधायक के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की

Gargachary Times 28 July 2026, 20:43 40 views
Dholpur
मुख्यमंत्री ने विधायक के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की
डा हरिप्रकाश लवानिया धौलपुर अपने धौलपुर के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बाड़ी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने विधायक की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार दाधीच बसेड़ी के पूर्व विधायक सुखराम कोली बसेड़ी की पूर्व विधायिका रानी सी लोटिया भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रही इंदु देवी राजाखेड़ा से भाजपा प्रत्याशी रही नीरजा शर्मा धौलपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा भाजपा के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे
Follow Samachar24