Loading...

कांवड़ यात्रा मार्ग पर शराब दुकानों का निरीक्षण, दुकानदारों को पर्दा लगाने व साफ-सफाई के निर्देश

Gargachary Times 28 July 2026, 20:46 34 views
Firozabad
कांवड़ यात्रा मार्ग पर शराब दुकानों का निरीक्षण, दुकानदारों को पर्दा लगाने व साफ-सफाई के निर्देश
फिरोजाबाद। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मंगलवार को उप जिलाधिकारी सदर श्री सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर संचालित शराब दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण अभियान में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम फिरोजाबाद अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे।यह कार्रवाई जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशों के क्रम में की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकान संचालकों को निर्देश दिए कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपनी-अपनी दुकानों पर पर्दा लगाया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे। इसके अलावा दुकानों के आसपास विशेष साफ-सफाई बनाए रखने तथा खुले में शराब का सेवन नहीं होने देने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान ऐसी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे शिवभक्त कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए भी कहा गया।
Follow Samachar24