जिलाअधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में सभी राजनतिक दलो के प्रतिनिधियों साथ मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थलों के संबंध में बैठक का आयोजन
Gargachary Times
3 September 2025, 21:31
98 views
Firozabad
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं उप जिलाधिकारियों के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थलों का निर्धारण करने के संबंध में बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में किया गया, जिलाधिकारी ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य है कि हम वोटर लिस्ट को अत्यंत आसान एवं सरलीकृत तरीके से बनाएं, जिससे मतदाताओं को अपना नाम खोजने में आसानी हो सके, इसलिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा अनुभाग बनाया जाए, जहां पर वोटरों का नाम स्पष्टत: के साथ अंकित हो, जिलाधिकारी ने कहा कि इस बैठक का दूसरा उद्देश्य यह है कि कोई ऐसा लोकेशन न हो जहां मतदाता को 2 किलोमीटर से ज्यादा दूर जाना पड़े, उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि ऐसे आंकड़े उपलब्ध करा दे, जहां पर मतदेय स्थल 2 कमी से दूर है, जिससे हम सभी अभी से कार्रवाई कर सकें, साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि एक मजरे के लोग दूसरे मुजरे में तभी वोट देने जाएं, जब आधारभूत संरचना उस मजरे की सही ना हो, उन्होंने सभी उपस्थित उप जिला अधिकारियों को निर्देशित किया, कि सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बी एल ओ के साथ बैठक कर लें,
साथ ही साथ आप सब यह आंकड़ा अवश्य निकालने की कितने क्षेत्र के लोगों को दूसरे मुजरे में जाकर वोट डालना पड़ रहा है, इस बैठक में यादवेन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष बसपा, सोनू भारती जिला प्रभारी बसपा, डॉ विजय आर्य समाजवादी पार्टी, उपेंद्र सिंह राजपूत भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी, शैलेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष, भूरी सिंह यादव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, नवल सिंह जिला मंत्री सीपीआईएम, अमित गर्ग आप आदि उपस्थित रहे, साथ ही सभी उपलाधिकारी आदि उपस्थित रहे।