Loading...

फरिहा पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी को दबोचा

Gargachary Times 28 July 2026, 20:50 39 views
Firozabad
फरिहा पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी को दबोचा
फिरोजाबाद। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरिहा पुलिस ने एक आरोपी को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना फरिहा पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पप्पू उर्फ मुज्जड पुत्र इरफान अली, निवासी ग्राम ईखू, थाना फरिहा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना फरिहा में मु.अ.सं. 144/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी पशु क्रूरता अधिनियम तथा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी राजीव कुमार, उपनिरीक्षक श्रीकांत कटारिया, कांस्टेबल सुनील एवं महिला कांस्टेबल प्रीति की टीम ने अंजाम दिया।
Follow Samachar24