Loading...

मक्खनपुर पुलिस ने 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 28 July 2026, 20:50 40 views
Firozabad
मक्खनपुर पुलिस ने 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब (विंडीज मसाला) बरामद की है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कमलेश पुत्र महाराज सिंह निवासी अगंदपुर, थाना मक्खनपुर को अवैध शराब बेचते समय गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में मु.अ.सं. 219/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow Samachar24