सभापति महोदय उ0 प्र0 मत्स्य जीवी सहकारी संघ लखनऊ श्री वीरू साहन जीने जनपद फिरोजाबाद का भ्रमण
Gargachary Times
3 September 2025, 21:33
34 views
Firozabad
सभापति महोदय, उ० प्र० मत्स्य जीवी सहकारी संघ लखनऊ श्री वीरू साहनी जी ने जनपद फिरोजाबाद का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होने मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, पंचायतीराज विभाग एवं मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के अध्यक्षों तथा सचिवों के साथ निरीक्षण भवन दबरई पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने नई समितियों के गठन एवं ग्राम समाज के तालाबों के शतप्रतिशत पट्टे आवंटन कराने की आवश्यकता पर बल दिया साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य को निर्देश दिये कि मछुआ बाहुल्य वाले ग्रामों में मत्स्य विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये तथा वहाँ किसान क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु कैम्प लगाया जाये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय श्री रामानुज शुक्ला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य गौरव सिन्हा, जिला पंचायतराज अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता, डी०जी०एम० फिरोजाबाद जिला सहकारी बैंक अग्रणी बैंक प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, जिला सूचना अधिकारी श्री नरेन्द्र मोहन एवं मत्स्य निरीक्षक श्री कौशलेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।