मिशन शक्ति संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा 10 दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम
Gargachary Times
3 September 2025, 21:33
196 views
Firozabad
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार महिला कल्याण विभाग मिशन शक्ति संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के तहत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है 10 दिवसीय संकल्प नारी सशक्तिकरण अभियान जिसके क्रम में आज *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संवेदीकरण कार्यक्रम*, कन्या भ्रुण हत्या किडनैपिंग , मोलेस्टेशन, गुड टच बैड टच, सोशल मीडिया के फायदे व नुकसान, आदि विषयों पर प्रकाश डालते हुए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हाली पब्लिक स्कूल, एवं प्राथमिक स्वास्थ केंद्र फिरोजाबाद में संपन्न किया गया। जिसमें महिला कल्याण विभाग फिरोजाबाद मिशन शक्ति एच. ई. डब्लू की अधिकारी ज़िला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा एवं एच. ई. डब्लू स्टाफ अरुण कुमार द्वारा सभी को संबोधित करते हुए बालिका के जन्म से हो रही संघर्षों पर चर्चा करते हुए बच्चों के अधिकार एवं बालक संबंधी अधिनियमों पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, आदि प्रविष्टि जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ साथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों, शिक्षा व कैरियर आदि के विषय में चर्चा की गई और सभी शिक्षकों, आंगनवाडी बहने, आशा बहने, और बच्चों ने एकजुट होकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ ली।
साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना विधवा पेंशन योजना हेल्पलाइन 181 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना साइबर हेल्पलाइन 1930 पर विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं मिशन शक्ति योजना संबंधी स्टिकर चश्मा अभियान व वितरण, पंपलेट वितरण कर जागरूकता विकसित की गई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से महिला कल्याण विभाग एच.ई.डब्लू. अधिकारी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा द्वारा किया गया।
पीएलवी प्रवीन कुमार शर्मा ने विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि, राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायपालिका की एक सुलभ और प्रभावी व्यवस्था है एवं बताया गया कि आर्थिक कमजोर पीड़ित महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा निशुल्क अधिवक्ता डालसा सचिव के माध्यम से अलोट कराए जाने का प्रावधान है ।
स्वास्थ विभाग से हेल्थ एक्सपर्ट्स प्रवीण कुमार एवं लुबना द्वारा समस्त महिलाओं को स्वास्थ संबंधी विषय पर गंभीर बीमारियों , उनके लक्षण, एवं उनके बचाव कि बारे में जानकारी प्रदान की एवं आयुर्वेद से जुड़ने की सलाह दी।
प्रतिभागियों में बालक, बालिकाएं/ किशोरियां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पीएचसी आशा फरजाना, शिक्षक गढ़ व हाली पब्लिक स्कूल के प्रधान अध्यापक एवं प्रधानाध्यापिका मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
आज की ग्राम पंचायत पिपरोली विकास खंड नारखी मैं भी जन कल्याणकारी स्वावलंबन कैंप के माध्यम से मिशन शक्ति संकल्प एच. ई. डब्लू टीम द्वारा विभागीय योजनाओं के टेंपलेट वितरण एवं रजिस्ट्रेशन किए गए व एक विशाल कार्यक्रमों का समूह संपन्न किया गया।