Loading...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एव ग्रामीण और थाना प्रभारियों संग अपराध गोष्ठी आयोजित की

Gargachary Times 3 September 2025, 21:34 244 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एव ग्रामीण और थाना प्रभारियों संग अपराध गोष्ठी आयोजित की
रिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त थाना प्रभारी / शाखा प्रभारियों संग अपराध गोष्ठी आयोजित की गयी । जिसमें जनपद मे चाक-चौबंद कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत महोदय द्वारा सभी को निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए । 1-समस्त पुलिस अधिकारी / थाना प्रभारी अपने-2 थाना / कार्यालयों में समय सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता देते हुए शिकायत का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएँगे । 2-महिला सम्बन्धी अपराध के मामले में तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । 3-जनपद में गौवध एवं गौतस्करी करने वाले अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करेंगे । 4-गुण्डा / माफिया अपराधियों के विरूद्ध 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए सम्पत्ती जब्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाएँ । 5-जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण / थाना प्रभारी / चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत इफैक्टिव फुट पैट्रोलिंग करेंगे । 6- चोरी/लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में प्रभावी पैट्रोलिंग की कार्यवाही करेगें । 7-चोरी लूट के अपराधी जो जेल से बाहर है उन्हे तस्दीक करेंगे तथा प्रवेंटिव की कार्यवाही अमल में लायेगे । 8-जिलाबदर और इनामियाँ अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करेंगे । 9-माह के अन्त में सभी थाना प्रभारियों की टास्क के आधार पर रैंकिंग की जायेगी जिसके आधार पर उनका मूल्यांकन किया जायेगा । 10- सराहनीय कार्य करने वाले क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सिरसागंज, प्रभारी निरीक्षक जसराना, प्रभारी निरीक्षक टूण्डला, थानाध्यक्ष नारखी, प्रभारी सर्विलांस व वाचक पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
Follow Samachar24