डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने किया सहकारी समिति का आकस्मिक निरीक्षण, लटके मिले ताले
Gargachary Times
16 July 2025, 19:16
87 views
Mathura
रैपुराजाट विकास खण्ड फरह की सहकारी समिति का जिला अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के द्वारा बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी को सभी कक्षों के ताले लगे पाए । और कोई कर्मचारी भी वहां उपस्थित नहीं मिला ।
इस दौरान जब दूरभाष से वार्ता करने पर सचिव दुर्गा प्रसाद द्वारा अवगत कराया गया कि वह बैंक में हैं । तथा अन्य 02 कार्मिक कमल सिंह, आंकिक एवं सुनील सहयोगी भी बैंक में हैं। निरीक्षण के समय सहकारी समिति बंद मिली और खाद की उपलब्धता का स्टॉक विवरण भी प्रदर्शित नहीं पाया गया।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने समिति कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए समस्त कार्मिकों का स्पष्टीकरण मांगा है। समिति अनाधिकृत रूप से बंद पाए जाने के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए संबंधित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के लिए 03 दिन के अन्दर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि कोई भी समिति निरीक्षण के दौरान यदि बंद पाई जाती है, तो संबंधित के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशानुसार समितियां खुली रहें तथा समितियों पर उपलब्ध स्टॉक का विवरण भी प्रदर्शित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन खाद / बीज की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की जाती है तथा समस्त समितियों पर वितरण सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गए है।