फिरोजाबाद में उर्मिला किराना स्टोर में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका, शॉर्ट सर्किट की संभावना
Gargachary Times
31 July 2026, 20:23
36 views
Firozabad
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में स्थित उर्मिला किराना स्टोर में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने दुकान और स्टोर रूम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं। ये तस्वीरें
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित उर्मिला किराना स्टोर की हैं, जहां अचानक आग लगने से कुछ ही देर में दुकान धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान के साथ स्टोर रूम भी इसकी चपेट में आ गया। आग और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। हालांकि आग की वजह से दुकान में रखा बड़ी मात्रा में किराना और अन्य सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन पुलिस और फायर विभाग सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं, दुकान में रखा सामान जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है और जांच जारी