फिरोजाबाद: कोटला रोड पर महिला गंभीर हालत में मिली, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
Gargachary Times
31 July 2026, 20:23
48 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड स्थित तापा खुर्द में देर रात एक महिला गंभीर अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला अपने पांच छोटे बच्चों के साथ रहकर पत्थरों से बने सामान बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती है। लोगों का यह भी कहना है कि महिला गर्भवती है।बताया गया कि महिला अपनी दुकान के पीछे गंभीर अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।