Loading...

जसराना पुलिस ने 490 ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक को दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

Gargachary Times 31 July 2026, 20:27 61 views
Firozabad
जसराना पुलिस ने 490 ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक को दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जसराना पुलिस ने 490 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना जसराना पुलिस शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रामा तिराहा बाईपास रोड के पास से भानू प्रताप (25) पुत्र अजय प्रताप निवासी ग्राम झपारा, थाना जसराना को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 490 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना जसराना में मु0अ0सं0 394/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और अन्य आपराधिक मामलों सहित कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक सावन कुमार, हेड कांस्टेबल नूरुद्दीन तथा कांस्टेबल लोकेश कुमार की टीम ने अंजाम दिया।
Follow Samachar24