Loading...

समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादें, गैरहाजिर अधिकारियों पर गिरेगी गाज

Gargachary Times 1 August 2026, 19:24 49 views
Mathura
समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादें, गैरहाजिर अधिकारियों पर गिरेगी गाज
मथुरा। सदर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी सी.पी. सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, चकबंदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 50 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की, जबकि शेष प्रकरणों के निष्पक्ष एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। दोपहर करीब 2 बजे पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना पूर्व सूचना के समाधान दिवस से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों की जांच कराई जाएगी तथा उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24