आगरा एत्मादपुर तहसील में बदलाव: साफ सफाई से चमका परिसर, मुख्यमंत्री के आदेश पर सौंदर्यीकरण और स्वच्छता उदाहरण तहसील एत्मादपुर
Gargachary Times
1 August 2026, 19:28
43 views
Agra
आगरा: उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सुंदर, स्वच्छ और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली से लैस करने के लिए मुख्यमंत्री के विजन के क्रम में उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह ने तहसील में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी जिस तहसील परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता था, वहीं आज सुव्यवस्थित साफ-सफाई और आकर्षक पेंटिंगों से पूरा परिसर मनमोहक नजर आ रहा है। इस कायाकल्प को अमलीजामा पहनाने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एडीएम प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा ने तहसील परिसर का औचक भ्रमण किया।
कानपुर चिड़ियाघर की तर्ज पर सौंदर्यीकरण और महापुरुषों के चित्र
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में तहसील परिसरों को उत्कृष्ट स्वरूप देने की इस कड़ी में एत्मादपुर तहसील में विशेष प्रयास किए गए हैं:
* आकर्षक पेंटिंग और दीवारें: कानपुर के चिड़ियाघर और अन्य आधुनिक परिसरों की तर्ज पर तहसील की दीवारों को सुंदर पेंटिंग और कलाकृतियों से संवारा गया है।
* महापुरुषों के चित्र: परिसर की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए जगह-जगह देश के महामहापुरुषों के प्रेरणादायक चित्र बनाए गए हैं, जो आने वाले फरियादियों को आकर्षित कर रहे हैं।
* स्वच्छता पर विशेष जोर: एडीएम प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा ने निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर के चप्पे-चप्पे का जायजा लिया और साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम सुमित सिंह के प्रयासों की हो रही सराहना
तहसील की इस कायापलट के पीछे उप जिलाधिकारी (SDM) एत्मादपुर सुमित सिंह की सक्रिय कार्यशैली और दूरदर्शिता की चहुंओर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों और फरियादियों का कहना है कि जहां पहले प्रशासनिक भवन के आसपास गंदगी की समस्या बनी रहती थी, वहीं अब एसडीएम सुमित सिंह के नेतृत्व में तहसील का दृश्य पूरी तरह बदल चुका है और यह आम जनता के लिए एक आदर्श परिसर बन गया है।
गुणवत्ता प्रमाण-पत्र ISO (सर्टिफिकेट) के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव
भ्रमण के दौरान एडीएम प्रोटोकॉल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य तय मानकों के अनुसार उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। इन सौंदर्यीकरण, पेंटिंग और स्वच्छता कार्यों का आकलन कर, मानक के अनुरूप पाए जाने पर इसे सर्टिफिकेट (प्रमाण-पत्र) के लिए उच्चाधिकारियों व शासन स्तर पर प्रेषित किया जाएगा, ताकि एत्मादपुर तहसील प्रदेशभर में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में एक मिसाल बन सके।