Loading...

सहाबा ऐक्शन कमेटी की शांति बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न

Gargachary Times 4 September 2025, 20:58 116 views
Lucknow
सहाबा ऐक्शन कमेटी की शांति बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न
समाजिक सरोकार एवं सर्व गुण संपन्न समाज का निर्माण करने के लिए सदैव तत्पर रहने वाली लखनऊ की सबसे बड़ी समाजिक संस्था "सहाबा ऐक्शन कमेटी" की रबी उल अव्वल के जलसों एवं जुलूस ए मदहे सहाबा को सकुशल संपन्न कराने और अंजुमनों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को लेकर शांति बैठक सुन्नी इंटर कॉलेज विक्टोरिया गंज लखनऊ में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता सहाबा ऐक्शन कमेटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष अब्दुल वहीद फारुकी ने की। कार्यक्रम का संचालन मुस्लिम यूथ ब्रदर्स के जनरल सिक्रेट्री हाफ़िज़ सैयद मुहम्मद वसी ने किया। सहाबा ऐक्शन कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मौलाना ज़ेद फारुकी ने सहाबा ऐक्शन कमेटी कै उत्कृष्ट कार्यों और शांति बैठक के आयोजन पर प्रकाश डाला। मौलाना मुज़म्मिल नदवी ने नौजवानों से सभी तरह की अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन के साथ हर तरह से सहयोग करने का अनुरोध किया। इस सफ़ल शांति बैठक में पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ADCP वेस्ट धनंजय सिंह कुशवाहा ACP चौक राज कुमार सिंह ACP बाज़ारखाला SHO चौक नागेश उपाध्याय SHO ठाकुर गंज SHO बाज़ारखाला SHO वज़ीर गंज और मुफ्ती लाईक कारी उमैर रहमानी कारी शमसूज़ज़ुहा कारी राज़ीउद्दीन सिद्दीकी वा शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं सहाबा ऐक्शन कमेटी के सदस्यों ने भारी संख्या में भाग लिया।
Follow Samachar24