Loading...

दक्षिण थाना पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 1 August 2026, 19:38 37 views
Firozabad
दक्षिण थाना पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नगला विश्नू, थाना लाइनपार निवासी राहुल कुमार पुत्र दाऊदयाल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना दक्षिण में मु.अ.सं. 799/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।इस कार्रवाई को थाना दक्षिण के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार एवं कांस्टेबल विशाल आर्या ने अंजाम दिया।
Follow Samachar24