Loading...

आलू का समर्थन मूल्य तय करने की मांग को लेकर किसान यूनियन महाशक्ति की हुंकार रैली

Gargachary Times 1 August 2026, 19:39 49 views
Firozabad
आलू का समर्थन मूल्य तय करने की मांग को लेकर किसान यूनियन महाशक्ति की हुंकार रैली
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में किसान यूनियन महाशक्ति के बैनर तले शनिवार को सैकड़ों किसानों ने हुंकार रैली निकालकर आलू का समर्थन मूल्य घोषित करने और किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। रैली में शामिल किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। रैली को संबोधित करते हुए यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि मक्खनपुर और आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आलू का उत्पादन होता है, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द आलू की खरीद समर्थन मूल्य पर शुरू नहीं करती है तो किसान व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।किसानों ने मांग की कि मक्खनपुर क्षेत्र में आलू खरीद केंद्र स्थापित किए जाएं, किसानों का बकाया भुगतान समय पर किया जाए तथा बिजली, खाद और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं का भी शीघ्र समाधान कराया जाए। प्रदर्शन के बाद किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट का घेराव कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।रैली में किसान यूनियन महाशक्ति के ठा ॰धर्मेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष.धर्मवीर सिंह उर्फ बबलू, प्रदेश .मुख्य सचित .डॉ. आर.के. पाठक, श्रीमती मंजू, मुकेश सिंह, सुनील सिंह, नरेश सिंह, तरुण. सुजान सिंह वीरेन्द्र सिंह . पारस . नरेन्द्र तौमर . राधवेन्द्र. सूरज ठाकुर . पुष्पेन्द्र. प्रेमवीर सिंह . बॉवी .राहुल बघेल . रविन्द्र अजय ठाकुर . धीरज .सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Follow Samachar24