Loading...

फरह पुलिस ने पकड़ा 13 किलो से ज्यादा गांजा: दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी सीज

Gargachary Times 1 August 2026, 20:08 43 views
Mathura
फरह पुलिस ने पकड़ा 13 किलो से ज्यादा गांजा: दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी सीज
फरह। थाना फरह पुलिस ने शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान 13 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल भी कब्जे में ली है। सुक्रवार को उप निरीक्षक प्रवीन कुमार और उप निरीक्षक अजय सिंह मलिक मय हमराह कांस्टेबल विनय कुमार, धीरेन्द्र कुमार, पवन कुमार व नितिन कुमार के साथ रात 8.09 बजे देखरेख शांति व्यवस्था एवं चेकिंग हेतु थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। दीनदयालधाम चौकी से परखम रोड की तरफ पेट्रोल पम्प से आगे दो संदिग्ध युवक मोटर साइकिल पर बीच में प्लास्टिक का बोरा रखकर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने टार्च से रुकने का इशारा किया तो दोनों सकपकाकर बाइक तेज गति से भगाकर भागने लगे। नगला दौजी की पुलिया के पास अछनेरा रोड की ओर मोड़ते समय तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक के नीचे दबे दोनों व्यक्तियों को समय 10.32 बजे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम रोहित दुबे पुत्र अश्वनी कुमार दुबे निवासी कदम्ब विहार टाउनशिप थाना रिफाइनरी और *मनीष पुत्र सोनपाल निवासी पिपरौली थाना मांट बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि बोरे में गांजा है और उसे फुटकर में बेचने के लिए अछनेरा ले जा रहे थे। सूचना के तहत तलाशी ली गई। प्लास्टिक के बोरे में सफेद पारदर्शी पन्नियों में पैक 7 पैकेट गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर कुल 13 किलोग्राम गांजा पाया गया। रोहित की जेब से आई फोन और 100 रुपये तथा मनीष से 110 रुपये भी बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि यह गांजा रितेश निवासी दुदाघारी से लाकर बेचना था। बरामद मोटर साइकिल भी गांजा परिवहन में प्रयुक्त होने के कारण सीज कर ली गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 8/20 NDPS Act के तहत समय 11.45 बजे हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
Follow Samachar24