सेवानिवृत्त शिक्षामित्र को दी गई ससम्मान विदाई, विदाई में साथियों ने किया अनूठा सहयोग
Gargachary Times
4 September 2025, 20:58
181 views
Mathura
खंड विकास अधिकारी बलदेव सभागार में प्राथमिक विद्यालय हयातपुर की शिक्षामित्र कुसुम देवी की सेवानिवृत्ति पर विकास खंड बलदेव के शिक्षामित्र साथियों द्वारा उनका शानदार विदाई समारोह आयोजित किया गया।
जिसका शुभारम्भ क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष प्रतीक भरंगर और शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष खेम चंद्र चौधरी द्वारा मां सरस्वती के छविचित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर ने अपने प्रेरणाप्रद संबोधन में कहा कि प्राथमिक शिक्षा को सबल बनाने में शिक्षा मित्रों का प्रारंभ से ही अहम योगदान रहा है, जिसकी हमेशा सराहना होनी चाहिए उन्होंने कहा कि इनकी भूमिका को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष खेम चंद चौधरी ने शिक्षामित्रों द्वारा अल्प वेतन के बावजूद दिए जा रहे समर्पण, मेहनत और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर शिक्षामित्र साथियों द्वारा कुसुम देवी को अनूठे रूप से सहयोग करके एक निश्चित राशि उपहार स्वरूप भेंट की।
कार्यकम में निवर्तमान एकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉ जगदीश पाठक, लक्ष्मण पाण्डेय और आईसीटी पुरस्कार विजेता सुषेंद्र मित्तल द्वारा कुसुम देवी का भगवा प्रसादी इकलाई उड़ाकर और सम्मान पत्र भेंटकर विदाई दी गई।
इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के फरह ब्लॉक अध्यक्ष बनी सिंह सागर , बलदेव ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव रामवीर सिंह छोंकर, संरक्षक रमाकांत चौधरी, अनुदेशक ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉ जगदीश पाठक, लक्ष्मण पांडेय, सुशेंद्र मित्तल, गजेंद्र सिंह, नरदेव चौधरी, उपेंद्र दीक्षित, वेनेन्द्र, सुरेंद्र, नरेंद्र, हरपाल, शांति देवी, मीनाक्षी, संतोष कुमारी, कुसुम, वीरमति, सरोज छोंकर, प्रेमा देवी, राजकुमारी, देवेंद्री, जानकी, राकेश, देवेंद्र प्रधान, विजय सिंह, रविन्द्र रावत, योगेंद्र गौतम सहित सेकड़ो शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों की उपस्थिति मुख्य रही।
संचालन सुशेंद्र मित्तल द्वारा किया गया।