Loading...

राष्ट्रीय सेना संगठन भारत के तत्वावधान में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया

Gargachary Times 3 August 2026, 20:43 39 views
Bulandshahr
राष्ट्रीय सेना संगठन भारत के तत्वावधान में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया
जनपद बुलंदशहर की विधानसभा स्याना के गांव थौना में किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 2 अगस्त 2026, रविवार को किया गया, जिसमें संगठन के संस्थापक, इंजी. दयाराम सिंह वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डी. सी. राजपूत राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग मा. मीना सिंह लोधी राष्ट्रीय महासचिव डा. राकेश सिंह लोधी राष्ट्रीय प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह लोधी जिला पदाधिकारियों, सामाजिक उपाध्यक्ष सुनील लोधी एडवोकेट रामू सिंह लोधी विधानसभा प्रभारी इंदल अमित सर्वेश कुमार, धर्मेंद्र राजपूत, अमित गोस्वामी, जी सैकड़ों कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के अधिक लगभग 1500 से 2000 गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में आपसी भाईचारा, एकता और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने पर जोर दिया। साथ ही समाजहित में बेहतर कार्य करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज के लिए अच्छा कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना और अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्यों से जोड़ना है। इस मौके पर राष्ट्रीय सेना संगठन भारत से जुड़े पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या सम्मानितजन उपस्थित रहे
Follow Samachar24