तहसील परिसर में तारीख करने आए व्यक्ति को आया हार्टअटैक वकीलो ने पहुंचाया अस्पताल
Gargachary Times
4 September 2025, 21:00
92 views
Mathura
गोवर्घन तहसील पर उस समय अफरा तफरी मच गई।जब एक व्यक्ति तहसील पर तारीख करने के लिए आया हुआ था।और उसको अचानक से हार्टटेक आ गया।और वह जमीन पर गिर गया।उसको अधिवक्ताओं के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु पुत्र महेंद्र तोमर जो कि शेरगण का रहने वाला है।और हाल निवासी दसविसा गोवर्घन में रह रहा है।जो कि गुरुवार की सुबह तहसील पर तारीख करने के लिए आया था।और उसको अचानक से हार्टटेक आ गया और वह जमीन पर गिर गया।एंबुलेंस के समय से न पहुंचने पर तहसील के अधिवक्ताओं ने उस व्यक्ति को गोवर्घन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।जहा से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।