ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ की जमकर नारेबाजी चार माह से राशन न बाँटने का लगाया आरोप
Gargachary Times
4 September 2025, 21:00
93 views
Mathura
मामला गोवर्धन तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली डूंगरा के गांव भदार का है जहां ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ आरोप लगाया है कि चार महीने से उन्हें राशन नहीं दिया गया है समस्या को लेकर दर्जन भर से ज्यादा ग्रामीण एसडीम महोदया गोवर्धन से प्रार्थना पत्र लेकर गुहार लगाने पहुंचे एसडीम महोदया द्वारा प्रार्थना पत्र मिलते ही तुरंत कार्यवाही के लिए खाद्य अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई करके समस्या समाधान के लिए निर्देश दिया पीड़ित ग्रामीण जनों का कहना है कि राशन डीलर विमला देवी का पुत्र राहुल कुमार जब राशन लेने पहुंचते हैं तो दबंगई दिखाते हुए गाली गलौज करता है अभद्रता करता है और कहता है अधिकारी तो हमारे हैं तुम पर जो कर जाए कर लो राशन डीलर के बेटे का इस तरह बोलना खाद्य अधिकारी गोवर्धन की कार्यशाली पर सवाल उठाता है कहीं कोई मिली भगत तो नहीं ऐसा कहना है ग्रामीणों का वही मीडिया द्वारा जब खाद्य अधिकारी से बात की गई तो खाद्य अधिकारी सिम्मी जायसवाल ने कहा की मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी और यदि राशन डीलर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी