जिला अधिकारी रमेश रंजन ने जिला चिकित्साल का निरीक्षण किया
Gargachary Times
4 September 2025, 21:01
76 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आज जिला चिकित्सालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया, इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, सिटी मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामबदन राम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नवीन जैन, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल भी मौजूद रहें, जिलाधिकारी ने इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों से वार्ता भी की और उनको दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के विषय में भी जाना, जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में व्याप्त व्यवस्था पर संतोषजनक बताया, उन्होंने कहा कि अब यहां पर उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधाएं मौजूद हैं, उच्च गुणवत्ता की उच्चतम तकनीक से युक्त मशीनों से यहां इलाज किया जा रहा है, जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का ससमय और बेहतर इलाज हो, साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड में आ रहे मरीजों के आयुष्मान कार्ड अवश्य बने हो जिससे आगे का इलाज कराने में उन्हें कोई परेशानी न हो, उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं को देखा, साथ ही उन्होंने मिलने वाली धनराशि के विषय में तत्काल फीडबैक कॉल भी कराई, जहां पर सोन देवी ने बताया कि उन्हें अभी तक इस योजना के तहत धनराशि नहीं मिली है, जिलाधिकारी ने कहा कि 48 घंटे के अंदर महिलाओं को इस योजना के तहत धनराशि आवश्यक मिल जानी चाहिए, क्योंकि यह महिलाओं के पोषण और उत्तम स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।
जिलाधिकारी ने इसके अलावा टीकाकरण कक्ष और पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया, साथ ही साथ जिलाधिकारी ने एक्स-रे विभाग, सर्जरी, ओपीडी, मेडिसिन वार्ड, मुख्य ऑपरेशन थिएटर इत्यादि कक्षों का भी निरीक्षण किया, टीकाकरण कक्षों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं का टीकाकरण नियमित रूप से अवश्य हो, जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि यहां पर प्रतिदिन 30 से 35 गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं का टीकाकरण होता है, बाहर काउंटर पर अव्यवस्था देखकर जिलाधिकारी अत्यंत नाराज दिखें, उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्थाओं को ठीक किया जाए, मरीजों के बैठने की उत्तम व्यवस्था हो साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर पर्ची सिस्टम लागू किया जाए, जिससे यहां लोगों की लंबी कतारे न लगने पाए, इसके अलावा जिलाधिकारी नवनिर्मित 200 सैय्या युक्त स्वशासी राज्य चिकित्सालय भी देखने गए, जहां पर उन्होंने लीवर की समस्या से ग्रसित रोहित नामक व्यक्ति से उसका हाल-चाल पूछां, जिलाधिकारी ने कहा कि इस नवनिर्मित अस्पताल में सभी चिकित्सा सेवाएं शीघ्र प्रारंभ की जाए, जिससे मरीजों को इलाज में सुविधा प्रदान की जा सके।