किसान समाधान दिवस कार्यक्रम काआज दिनांक हुआ आयोजन
Gargachary Times
16 July 2025, 21:02
33 views
Firozabad
फिरोजाबाद में 16.07.2025 को विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन ंकिया गया, जिसमे भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम/चतुर्थ, सहायक अभियन्ता लघुसिंचाई, सहायक अभियन्ता नलकूप, सहायक उद्यान निरीक्षक, व0सहायक प्रबन्धक सहकारी बैंक, प्रतिनिधि एच0डी0एफ0सी0, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, अधि0 अभि0 विद्युत वितरण खण्ड, मण्डी निरीक्षक आदि उपस्थिति रहे।
उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के महत्व एवं राजकीय बीज गोदामों पर उपलब्ध धान, तिल, संकर मक्का, संकर बाजरा, मूंग एवं उर्द बीजों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गयी। उर्वरकों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की कृषकों को सलाह दी गयी। साथ ही कृषकों को बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 20 वी किस्त उन ही कृषकों को प्राप्त होगी, जिन कृषकों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री करा ली गयी है। सभी कृषकों को जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री कराने की सलाह दी गयी, जिससे की कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त हो सकें।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 विश्वजीत सिंह द्वारा कृषकों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया कि वर्तमान में मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालन प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ सवर्धन योजना, मिनी नन्दनी कृषक समृद्वि योजना एवं राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एन0एल0एम0) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, साथ ही पालतू पशुओं को गला घोटू- खुरपका-मुॅहपका बीमारी से वचाव के लिए टीकाकरण कराने की सलाह दी गयी।
सहायक उद्यान निरीक्षक, बृजेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (माइक्रो इरीगेशन) योजनान्तर्गत ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलपर पर क्रमश 80 प्रतिशत व लघु/सीमान्त कृषकों को 90 प्रतिशत एवं पोर्टेवल स्प्रिंकलर, रेनगन स्प्रिंकलर पर निर्धारित ईकाई लागत का सामान्य कृषकों को 65 प्रतिशत व लघु/सीमान्त कृषकों को 75 प्रतिशत अनुदान डी0बी0टी0 के माध्यम से लाभार्थी के खाते में हस्तान्तरण की जायेगी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति औद्यानिक विकास कार्यक्रम (राज्य सेक्टर) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ, शैलेन्द्र कुमार द्वारा कृषकों को खेत तालाव योजना से जुडी महत्व पूर्ण जानकारी दी गयी।
प्रगतिशील कृषक श्री रघुवीर सिंह, ग्राम-नगला जुला, वि0ख0-शिकोहाबाद द्वारा कृषकों को जैविक रूप से हल्दी की खेती कैसे की जाये इस विषय में विस्तृत जानकारी दी।
प्रगतिशील कृषक श्री रामनरेश यादव, श्री सुरेन्द्र सिंह यादव, श्री विष्णुदत्त शर्मा, डा0सुन्दर सिंह सहित जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के कृषकों ने किसान समाधान दिवस में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।