Loading...

जिला अधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक का आयोजन

Gargachary Times 4 September 2025, 21:02 76 views
Firozabad
जिला अधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक का आयोजन
6 और 7 सितंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को सकुशल और संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में सभी स्टैटिक, सेक्टर, केंद्र अधीक्षक और केंद्र प्रभारियों को महत्वपूर्ण निर्देश निर्गत किए, उन्होंने कहा कि जनपद में इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मंें स्थित है, सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षक व केंद्र प्रभारी प्रातः 6 बजे तक अपने-अपने केद्रों पर अवश्य पहुंच जाए, सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करें, कि सभी सी0सी0टी0वी0 सुचारू रूप से क्रियाशील हो रहे हैं, इसके अलावा आयोग द्वारा अधिकृत व्यक्तियों (स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षक, समन्वय, पर्यवेक्षक व केंद्र प्रभारियों) को छोड़कर परीक्षा कार्य में लगे समस्त स्टाफ के मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अनिवार्यतः जमा कर लिए जाएं, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए, कि किसी भी दशा में कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष में न ले जाने पाए, सभी परीक्षा में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठापूर्वक करेंगे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि इस दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, सभी पुलिसकर्मी आस-पास के ढ़ाबों को अवश्य जांच लें, जिससे आस-पास के असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके, परीक्षा के दौरान बिजली एवं पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप से रहे, साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए केंद्र से कुछ दूरी पर बैठने की व्यवस्था की जाए, इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि इस परीक्षा को लेकर सभी पुलिस बल पूरी सतर्कता बरतें इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए, इस दौरान सोशल मीडिया पर भी पूरी निगरानी रखी जाए, जिससे कोई व्यक्ति इस परीक्षा के संबंध में कोई अफवाह न फैला सके, साथ ही वरिष्ठ पुलिस से अधीक्षक ने इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों को चुस्त और मुस्तैद रहने की सलाह दी, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता के साथ सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहें।
Follow Samachar24