Loading...

भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला कर रही है: डिंपल यादव

Gargachary Times 5 August 2026, 20:33 40 views
Delhi
भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला कर रही है: डिंपल यादव
दिल्ली: समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला कर रही है। सरकार सोशल मीडिया से बच्चों के एकाउण्ट डिलीट कर रही है। छात्र आन्दोलन के दौरान जिन लोगों ने सोशल एकाउण्ट पर सरकार की तानाशाही के खिलाफ पोस्ट किया या रील्स डाली, उनके एकाउण्ट बंद किए जा रहे है। सरकार देश को किस दिशा में ले जा रही है। बुधवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए डिम्पल यादव ने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी है। यह सरकार उसी को मार देना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूरी शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो गयी है। परीक्षाएं लीक हो जाती है। छात्रों-नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी पर संसद में चर्चा हो। भाजपा के संगी संगठनों ने जो चंदा और चढ़ावा चोरी की है उस पर चर्चा हो। छात्रों-नौजवानों के साथ जो बर्बरता हुई है उस पर गृहमंत्री अमित शाह संसद में जवाब दें। लेकिन भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। भाजपा सरकार सदन नहीं चला रही है। उन्होंने कहा कि नारी वंदन बिल को लेकर भी सरकार की मंशा ठीक नहीं थी। नारी वंदन बिल 2023 में पास हो चुका है। सरकार मौजूदा संख्या पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण क्यों नहीं लागू कर रही है। सरकार मौजूदा संख्या पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दे। परिसीमन बिल को लेकर समाजवादी पार्टी की जो राय पहले थी वही अब भी है।
Follow Samachar24