Loading...

आबकारी विभाग का शराब दुकानों पर निरीक्षण, कांवड़ यात्रा को लेकर दिए विशेष निर्देश

Gargachary Times 5 August 2026, 20:34 71 views
Firozabad
आबकारी विभाग का शराब दुकानों पर निरीक्षण, कांवड़ यात्रा को लेकर दिए विशेष निर्देश
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी के आदेश तथा उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में बुधवार को आबकारी विभाग ने जनपद में शराब की फुटकर दुकानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 फिरोजाबाद ने टीम के साथ विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दुकानों एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, दुकान के बाहर शराब का सेवन नहीं होने देने, मांग के अनुरूप सभी ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पर्याप्त स्टॉक रखने तथा सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा दुकानों पर 100 प्रतिशत बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से करने, अभिलेख अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा निर्धारित मूल्य पर ही शराब की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। कांवड़ यात्रा को देखते हुए यात्रा मार्ग पर संचालित शराब दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने दुकानों पर पर्दे लगाने तथा आसपास विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अभियान के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी मौके पर पहुंचकर जांच की गई और संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
Follow Samachar24