Loading...

सम्बंधित विद्यालय के प्र0 अ0/ प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए कार्य पूर्ण कराने के निर्देश

Gargachary Times 4 September 2025, 21:03 115 views
Firozabad
सम्बंधित विद्यालय के प्र0 अ0/ प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए कार्य पूर्ण कराने के निर्देश
शासन एवं विभागीय स्तर से निरन्तर यू-डायस प्लस पोर्टल पर स्कूल प्रोफाईल, शिक्षक प्रोफाईल एवं छात्र प्रोफाईल भरने हेतु पोर्टल को दिनांक 24 जून 2025 से खोला जा चुका है। किन्तु दिनांक 04 सितम्बर 2025 को किये गये अनुश्रवण से संज्ञानित हुआ है कि निम्न विवरण के अनुसार विद्यालयों को बार-बार निर्देशित करने के उपरान्त भी एक भी छात्र को वर्ष 2025-26 में आगामी कक्षा में कक्षोन्नत तक नहीं किया गया है। सम्बन्धित विद्यालय के प्र०अ०/ प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए कार्य पूर्ण कराने के निर्देशों के साथ-साथ दिनांक 09 सितम्बर 2025 को कार्यालय में अपरान्ह 04.00 बजे उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है। दिनांक 09 सितम्बर 2025 तक कार्य पूर्ण न करने, स्वयं उपस्थित होकर वस्तुस्थिति से अवगत न कराने पर सम्बन्धित विद्यालयों के द्वारा विभागीय निर्देशों की अवहेलना किये जाने के दृष्टिगत उनकी मान्यता प्रत्याहरण करने/विद्यालय को तहसील स्तरीय समिति के माध्यम से सीज कराने / अनापत्ति प्रमाण पत्र निरस्त करते हुए सम्बन्धित बोर्ड को सूचित करने की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी। जिस हेतु विद्यालय प्रबन्धतंत्र स्वयं उत्तरदायी होगें।
Follow Samachar24