Loading...

डेयरी कॉन्क्लेव-2026 में पशुपालकों को योजनाओं की जानकारी, 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र

Gargachary Times 5 August 2026, 20:38 60 views
Firozabad
डेयरी कॉन्क्लेव-2026 में पशुपालकों को योजनाओं की जानकारी, 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
फिरोजाबाद। विकास भवन सभागार, दबरई में बुधवार को जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय प्रभारी दुग्ध विकास एवं राजकीय दुग्ध परियोजना के राघवेन्द्र सिंह ने किया। कॉन्क्लेव में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना, मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना, नन्दनी कृषक समृद्धि योजना, उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति-2022, चारा प्रबंधन प्रोत्साहन नीति तथा पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी पशुपालकों को दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन योजना 2026-27 के तहत चयनित 14 महिला एवं 14 पुरुष लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने चयन पत्र एवं गाय क्रय के लिए अनुमति पत्र वितरित किए। अधिकारियों ने लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के नोडल अधिकारी राम बाबू, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक आनन्द कुमार, क्रय-विक्रय समिति टूण्डला के अध्यक्ष मुकेश धामा, नाबार्ड के डीडीएम, एलडीएम रमणकांत, जिला सहकारी बैंक, इंडियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों, पशुपालन विभाग के अधिकारियों तथा नन्द बाबा दुग्ध मिशन के चयनित लाभार्थियों ने भाग लिया।
Follow Samachar24