Loading...

परीक्षा सॉल्वर गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 50.78 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क

Gargachary Times 5 August 2026, 20:40 45 views
Firozabad
परीक्षा सॉल्वर गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 50.78 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क
फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा सॉल्वर गैंग से जुड़े अभियुक्त रजनेश की 50 लाख 78 हजार 552 रुपये मूल्य की अवैध अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त कर ली। जिलाधिकारी के आदेश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार अभियुक्त रजनेश पुत्र सुरेश, निवासी जाफराबाद, थाना मक्खनपुर ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाकर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी।पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 268/2025 के तहत गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत मकान एवं प्लॉट सहित कुल 50,78,552 रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध शिकोहाबाद, आगरा सहित विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी, आईटी एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि संगठित अपराध, गैंगस्टर और अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Follow Samachar24