रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा खुले मे मीट का व्यापार करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
4 September 2025, 21:03
113 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन मे जनपद मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा दौराने देख रेख शान्ति व्यवस्था/चैकिंग अभियुक्तगण 1. इन्तजार पुत्र सर्फुद्दीन नि0 मौहल्ला कुरैशियान थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद 2. शाहिद पुत्र कल्लू निवासी मौहल्ला कुरैशियान थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद 3. अरमान पुत्र सलीम नि0 गली नं0 10/2 पानी की टंकी पुराना रसूलपुर थाना रसूलपुर फिरोजाबाद को छोटा लालपुर पतंजलि स्टोर के पास थाना रसूलपुर क्षेत्र से खुले मे मीट का व्यापार करते समय 01 अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0सं0 396/25 धारा 271बी.एन.एस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।