Loading...

नंदबाबा के आंगन से गूंजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के स्वर, हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप के दिशा-निर्देश पर नंदगांव में चला जनजागरण अभियान

Gargachary Times 6 August 2026, 19:50 38 views
Mathura
नंदबाबा के आंगन से गूंजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के स्वर, हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप के दिशा-निर्देश पर नंदगांव में चला जनजागरण अभियान
नंदगांव (मथुरा)। ब्रज के प्रमुख तीर्थ नंदगांव स्थित श्री नंदबाबा मंदिर परिसर से गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के दिशा-निर्देश में आयोजित इस अभियान के तहत मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण, न्यायालय में चल रही कानूनी प्रक्रिया तथा ऐतिहासिक साक्ष्यों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान घर-घर संपर्क कर हस्ताक्षर कराए गए तथा विषय से संबंधित पुस्तिकाएं और पंपलेट वितरित किए गए। श्री नंदबाबा मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में संत श्री श्यामानंद जी महाराज ने इस विषय से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों और न्यायालय में चल रही प्रक्रिया की जानकारी दी। बताया कि हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट लंबे समय से न्यायालय में इस मामले की पैरवी कर रहे हैं और जनसमर्थन के माध्यम से समाज को इस विषय के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंदिर के सेवायतों एवं अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जनजागरण का उद्देश्य समाज को ऐतिहासिक तथ्यों एवं न्यायालयीन प्रक्रिया से अवगत कराना है। उन्होंने सेवायतों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को उपलब्ध दस्तावेजों और ऐतिहासिक प्रमाणों की जानकारी दें तथा अधिक से अधिक लोगों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ें। इसके बाद सेवायतों एवं कार्यकर्ताओं की टोली ने नंदगांव के विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। घर-घर पहुंचकर लोगों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े ऐतिहासिक साक्ष्यों, मंदिर ध्वंस से संबंधित उपलब्ध दस्तावेजों तथा न्यायालय में प्रस्तुत किए जा रहे तथ्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान विषय पर तैयार साहित्य, पुस्तिकाएं और पंपलेट भी वितरित किए गए। अभियान के दौरान विदेशी आक्रांताओं के आक्रमण, हिंदू मंदिरों के ध्वंस तथा उनसे जुड़े ऐतिहासिक संदर्भों पर आधारित सामग्री के माध्यम से लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। अभियान के साथ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। नारी शक्ति की उल्लेखनीय सहभागिता रही। महिलाओं ने भी हस्ताक्षर कर अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में यह हस्ताक्षर अभियान ब्रज के अन्य गांवों और नगरों में भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों का समर्थन प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण के मूल गर्भगृह स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण की अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस उद्देश्य से चल रहे जनआंदोलन में अपनी सहभागिता निभाएंगे। उन्होंने कहा कि न्यायालय के माध्यम से चल रहे प्रयासों के प्रति समाज का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस विषय में जागरूक होकर अपना समर्थन दे रहे हैं। इस अवसर पर श्री नंदबाबा मंदिर के सेवायत जगदीश गोस्वामी, कान्हा गोस्वामी, सोनू गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, दान बिहारी गोस्वामी, योगेश गोस्वामी, रवि गोस्वामी, शिवहरि गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, शशिकांत, अटल गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी, हीरा तथा बलदेव गोस्वामी सहित विभिन्न प्रांतों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में संचालित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि जनजागरण के माध्यम से समाज को ऐतिहासिक तथ्यों और न्यायालय प्रक्रिया की जानकारी देना समय की आवश्यकता है।
Follow Samachar24