टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Gargachary Times
4 September 2025, 21:04
70 views
Firozabad
फिरोजाबाद में थाना शिकोहाबाद के उरमुरा गांव में स्थित टायर फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया ! देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया ! आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा लाखों का मटेरियल स्वाहा हो गया! सूचना पर पहुंची ,आधा दर्जन फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया!
घटना थाना शिकोहाबाद के उरमुरा गांव में स्थित एसएमबीडी फैक्ट्री का है ! इस टायर फैक्ट्री में उपयोग होने वाले एक बड़े बॉयलर के ढक्कन से निकली चिंगारी से फैक्ट्री में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया ! मौके पर उपस्थित, फैक्ट्री कर्मियों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की! लेकिन आग नहीं बुझी! सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ! आग से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है ! गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई कर्मचारी नहीं आया ! मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड अधिकारी और पुलिस बल आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं