सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को बताए गए यातायात नियम, नियमों के पालन का लिया संकल्प
Gargachary Times
6 August 2026, 19:54
36 views
Jalaun
उरई/जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर जालौन सर्किल के ग्राम शेखपुर बुजुर्ग स्थित कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की अपील की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमनाथ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में यातायात प्रभारी वीरबहादुर सिंह उपस्थित रहे। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी संजय सिंह सेंगर ने किया यातायात प्रभारी वीरबहादुर सिंह ने कहा कि "जागरूकता ही बचाव है, इसलिए सभी को यातायात नियमों की जानकारी लेकर उनका पालन करना चाहिए।" उन्होंने छात्रों को 18 वर्ष की आयु से पहले वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने की सलाह दी।
मुख्य वक्ता ओमप्रकाश उदैनियां ने कहा कि मुख्य मार्ग पर आने से पहले दाएं-बाएं देखकर ही सड़क पर प्रवेश करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
प्रधानाचार्य प्रेमनाथ ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि "सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का कठोरता से पालन करना चाहिए, तभी जीवन सुरक्षित रहेगा।"
कार्यक्रम में मुख्य आरक्षी अजीत यादव, सुभाष गौतम, विवेक कुलश्रेष्ठ, डॉ. अमित तिवारी, शशांक शेखर, अनिल मेहरोत्रा, रामेन्द्र गुप्ता, महेश बघेल, गंगाराम, शिव प्रकाश, राम सिंह, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती भारती शर्मा, श्रीमती नाजिया बेगम, राधेश्याम, सुशील सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, प्रवक्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।